संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर सेक्टर सात में समस्त भागवत भक्तवृंद करनाल की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन प्रवचन में पंडित शिवम विष्णु पाठक ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भक्ति व ज्ञान की कथा है। इसे सुनने से मनुष्य को दुखों से मुक्ति मिलती है।
उन्होंने कहा कि जीवन को अंधकार, अज्ञानता से दूर करने के लिए भागवत का श्रवण करना परम आवश्यक है। यदि हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहते है, उन्हें नशे, व्यसनों, बुराई से दूर रखना चाहते हैं तो, भागवत कथा का श्रवण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सत्य जानने के लिए सत्संग करना बेहद आवश्यक है।
कथा सुनने से व्यक्ति का सकल अमंगल नष्ट हो जाता है। सीपी गोयल ने बताया कि कथा का आयोजन 31 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम 6.30 बजे होगा। इस अवसर पर अनिल सर्राफ, नरसिंह दास गोयल, रविंद्र अग्रवाल, पुनीत मित्तल, नवदीप मित्तल, आर.के. शर्मा, सोमनाथ सचदेवा, नीतिन गोयल, कमल गुप्ता, सुनील गुप्ता व शशी बंसल आदि मौजूद रहे।