फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : प्रतियोगी परीक्षा की तरह प्रवेशपत्र पर होगा क्यूआर कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षाओं को लेकर प्रवेश जारी कर दिए गए हैं। पहली बार सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षा में एडमिट कार्ड पर प्रतियोगी परीक्षा की तरह क्यूआर कोड होगा। केंद्रों में प्रवेश करते हुए समय एडमिट कार्ड को स्कैन किया जाएगा। इससे परीक्षार्थी की पहचान होगी और कोई भी युवा फर्जी प्रवेश पत्र लेकर नहीं आ सकेगा। वहीं विद्यार्थी किसी अन्य के रोल नंबर पर परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
सीबीएसई ने परीक्षा के लिए वेबसाइट पर प्रवेशपत्र जारी कर दिए हैं। इन्हें स्कूलों को भेजे गए लिंक के माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकेगा। प्रवेशपत्र लाने पर ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र लाने पर ही प्रवेश मिल सकेगा। टर्म-1 की तर्ज पर विद्यार्थियों को होम सेंटर नहीं मिलेगा। प्रवेशपत्र पर परीक्षार्थी के अलावा उनके माता-पिता और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर जरूरी हैं। इसके अलावा परीक्षार्थी को अपने स्कूल का पहचानपत्र भी साथ लेकर जाना होगा। करनाल में सीबीएसई की परीक्षाएं 22 केंद्रों पर संचालित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में दोनों कक्षाओं के करीब 22 हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। दसवीं की परीक्षा 14 मई तक होगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 15 जून को समाप्त होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

स्कूल यूनिफार्म में आएं परीक्षार्थी
सभी परीक्षार्थियों को अपने स्कूल की यूनिफार्म में ही परीक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे का रहेगा। पौने दस बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
20 अप्रैल तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति
जो विद्यार्थी पहले सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम से खुश नहीं हैं वह 20 अप्रैल तक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। पहले विद्यार्थी 31 मार्च तक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते थे लेकिन विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीबीएसई ने तारीख को आगे बढ़ाते हुए 20 अप्रैल तक कर दिया है।
विज्ञापन

इस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर मुख्य वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद ‘ई-परीक्षा’ पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्कूल प्रभारी आवश्यक तौर पर स्कूल आईडी से लॉग इन करें।
- यहां डाउनलोड सीबीएसई टर्म-2 एग्जाम एडमिट कार्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
परीक्षा की निष्पक्षता के साथ विद्यार्थी हित का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बार बढ़ती गर्मी के चलते इस बार परीक्षा के दौरान काफी छुट्टियां दी गई हैं। विद्यार्थियों द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर प्रथम सेमेस्टर का संशोधित परीक्षा परिणाम दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के बाद ही विद्यार्थियों को बताया जाएगा।
- राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें