फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशिकी मेमोरियल शूटर्स मीट में छाए करनाल के शूटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। 15 अप्रैल से सेक्टर छह स्थित कौशिकी शूटिंग क्लब में चल रही चौथी कौशिकी मेमोरियल शूटर्स मीट का सोमवार को फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हो गया। शूटर्स मीट में हरियाणा सहित पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कौशिकी शूटिंग क्लब के प्रशिक्षक तरुण चौहान ने बताया कि कौशिकी मेमोरियल शूटर्स मीट में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में 10 मीटर राइफल और पिस्टल इवेंट में अलग-अलग आयु वर्ग के छह वर्ग में कुल 60 विजेताओं का चयन हुआ, जिसमें से छह वर्ग में तीन-तीन खिलाड़ी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटर्स मीट कराने का उद्देश्य दिल्ली में 24 से 30 अप्रैल के बीच होने वाली हरियाणा स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना है। पूरी प्रतियोगिता जर्मन तकनीक पर आधारित एसआईयूएस सिस्टम पर कराई गई थी। जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा, क्योंकि पूरी दुनिया में इसी तकनीक का प्रयोग होता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे खिलाड़ियों को आठ हजार, द्वितीय को छह हजार और तृतीय को चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता शूटिंग प्रशिक्षक गोविंद सिंह चौहान, नीरज चौहान और तरुण चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई। शूटिंग मीट में विशेष योगदान दिनेश यादव का रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें