फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीबीएसई की परीक्षा 26 परीक्षा केंद्रों पर होगी, 30 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

Sun, 15 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में जिले के करीब 160 स्कूलों के 30 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से आधा घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा, ताकि पर्याप्त दूरी बनाए रखते हुए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। सभी केंद्रों के प्रत्येक कमरे में दो-दो टीचर की तैनाती होगी। इस बीच अधीक्षक, पर्यवेक्षक तथा उड़नदस्तों की तैनाती रहेगी। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी जो 1:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


- इन जगहों पर बनाए गए 26 परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र जिले के प्रत्येक ब्लॉक में स्थापित किए गए हैं, जिनमें असंध में 3, निसिंग में 1, घरौंडा में 2, मधुबन में 1, नीलोखेड़ी में 1, तरावड़ी में 2 और इंद्री में 1 केंद्र शामिल है। वहीं, 14 परीक्षा केंद्र करनाल शहर क्षेत्र में बनाए गए हैं।



- नकल रोकने के लिए कड़े निर्देश
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की जांच की जाएगी और केवल प्रवेश पत्र धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और अनुचित साधनों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं और परीक्षाएं शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाएंगी। विद्यार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, प्रवेश पत्र साथ रखें और निर्धारित नियमों का पालन करें। - डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें