फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा, मौका पाकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रेलवे रोड स्थित गर्ल्स कॉलेज में परीक्षार्थी की जगह कोई और परीक्षा दे रहा था। उड़नदस्ते ने फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया मगर उड़नदस्ता जैसे ही कार्रवाई में जुटा आरोपी भाग निकला। केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को 12वीं की इतिहास की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान उड़नदस्ता आ गया और चेकिंग शुरू की। उड़नदस्ते ने परीक्षार्थी मनीष से पूछताछ की तो वह घबरा गया, जिस पर उड़नदस्ते को शक हुआ तो प्रवेशपत्र देखा। जिसमें लगी फोटो परीक्षा देने वाले की थी ही नहीं। परीक्षा देने वाला मनीष नहीं था। फर्जी परीक्षार्थी मनीष की जगह परीक्षा दे रहा था। उड़नदस्ते ने उसे परीक्षा देने से राेक दिया और परीक्षा कक्ष में अन्य परीक्षार्थियों की जांच करने लगे। इस दौरान फर्जी परीक्षार्थी मौका देखकर भाग निकला। उड़नदस्ते के सदस्य और कॉलेज स्टाफ उसके पीछे भागे, लेकिन वह कॉलेज की दीवार फांदकर फरार हो गया। केंद्र अधीक्षक ऊषा रानी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें