फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Thu, 11 Jun 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/इंद्री। बड़ा गांव के खेतों में एक पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यूपी का रहने वाला व्यापारी हरियाणा में भी व्यापार करता था और बुधवार को उसका शव खेताें में पड़ा मिला और उसकी छाती पर गोली मारी हुई थी।
विज्ञापन

इंद्री क्षेत्र के कुंजपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंद्री एरिया के गांव बड़ा के पास खेतों में गांव कुंडा गंगोह वासी कल्लू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक खेतों में लहूलुहान अवस्था में था, जिसकी छाती में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस घटना की जानकारी कुंजपुरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक कल्लू गांव कुंडा गंगोह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, जो पशुओं के व्यापार का काम करता था और हरियाणा में भी व्यापार को लेकर आना जाना करता था। हत्या से एक दिन पहले युवक घर से बाहर गया था, परंतु बुधवार को उसकी हत्या हो गई। हत्या किन कारणों से हुई पुलिस उसकी जांच कर रही है। चाचा रिफाकत अली ने बताया कि उसका भतीजा मंगलवार को घर से गया था, उसकी हत्या किस ने की है उसकी जांच होनी चाहिए। उधर, थाना प्रभारी जनक राज ने बताया िककि सूचना मिली थी कि एक युवक का शव खेतों में पड़ा है। इसके बाद उसकी जांच में पाया कि यह यूपी का रहने वाला है। परिजनों को बुलाया गया इसकी गोली मारकर हत्या  की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें