फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार रहा साल का सबसे गर्म दिन

Wed, 10 Jun 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी ने जिलेवासियों को जीना दुश्वार कर दिया है। सोमवार के बाद मंगलवार को जिले में साल की रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ी। मंगलवार साल का सबसे गर्म दिन रहा और जिले का तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही दिन में चलने वाली लू के कारण रात के तापमान में भी इजाफा होने से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। हाल यह है कि रात के समय सड़कों से तपन महसूस की जा सकती है।

मंगलवार को 8.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली लू ने मानव शरीर तक को सुखा दिया। गर्मी के चलते बाजार में खरबूजे से लेकर तरबूज व खीरे, ककड़ी की डिमांड बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन कर रहे हैं। मौसम विभाग की बातों पर यकीन करें तो बुधवार का तापमान में बदलाव संभव है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिलेवासियों पर इंद्रदेव प्रसन्न हो सकते हैं। लिहाजा धूल भरी आंधी के साथ-साथ बारिश की भी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें