फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की हिंदी की परीक्षा में 16 नकलची पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल का खेल थम नहीं रहा है। शनिवार को कक्षा 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा थी, इसमें भी अलग-अलग सेंटरों से 16 नकलची पकड़े गए। जिनके बोर्ड अधीक्षकों ने यूएमसी केस बनाकर बोर्ड को भेज दिए हैं। जिले में दसवीं कक्षा की परीक्षा 98 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें 29419 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 5696 ओपन, 547 प्राईवेट, 18939 रेगूलर, 2565 ओपन फ्रैश और 1772 ओपन रिअपीयर शामिल हैं।
विज्ञापन

अब तक 60 केस आए सामने
बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुए पांच दिन हुए हैं। इन पांच दिनों में हुई परीक्षाओं में अब तक 60 नकल के केस पकड़े जा चुके हैं। यह हालात तब हैं जब सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। और सीएम मनोहर लाल भी नकलरहित परीक्षाएं संपन्न कराने के अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं।
रोल नंबर ढूंढने में हुई परेशानी
हिंदी विषय की परीक्षा में भी रोजाना की तरह परीक्षार्थियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसी को रोल नंबर नहीं मिला, तो कोई अपने रूम नंबर को लेकर इधर-उधर भटक रहा था। वहीं अभिभावक भी केंद्रों के बाहर बच्चों की परीक्षा खत्म होने तक इंतजार करते खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 10वीं की हिंदी की परीक्षा थी, परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 16 परीक्षार्थी नकल करते हुए अलग-अलग फ्लाइंग ने पकड़े।
-कुलदीप सिंह, बोर्ड अधीक्षक करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें