फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पीएनबी के 59.67 लाख रुपये चोरी का आरोपी कैशियर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पंजाब नेशनल बैंक की सेक्टर-13 शाखा में 59.67 लाख रुपये चोरी करने वाले कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि आरोपी से चोरी की रकम बरामद की जा सके।
पंजाब नेशनल बैंक शाखा सेक्टर-13 प्रबंधक प्रमोद गर्ग के अनुसार 14 नवंबर को उसका कैशियर गितेश बरेजा अधिकारी अंकिता व उप प्रबंधक दीपा के पास कैशबुक साइन करवाने के लिए आया तो अधिकारी ने रजिस्टर व सिस्टम में कैश की राशि एक जैसा पाकर रजिस्टर पर साइन कर दिए। उन्होंने गितेश बरेजा को भौतिक कैश चेक करवाने के लिए कहा तो वह टाल मटोल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब कैशियर गितेश कैश केबिन से संदूक लेकर नीचे स्टॉंग रूम में गया तो वहां उपप्रबंधक दीपा ने संदूक चेक किया। उसमें 2 लाख 23 हजार 159 रुपये मिले। तब पता चला कैशियर ने रुपये का गबन किया है। जांच पर पता चला कि कैशियर आरोपी गितेश बरेजा ने 59 लाख 67 हजार 664 रुपये चोरी किए हैं। इससे उन्हें शक है कि आरोपी ने एटीएम और बीएनए के रुपये में भी गबन किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें