फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंक खातों से निकाली नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खातों से 93 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें एक पीड़ित इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर है। पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि वह यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस निर्माण विहार दिल्ली में मैनेजर पद पर कार्यरत है। 29 अक्तूबर 2021 को उसके पास एसएमएस आया कि मोबाइल के बकाया दस्तावेज दे दो नहीं तो सिम ब्लॉक हो जाएगा। जब उस नंबर पर कॉल किया तो उसने कहा कि केवाईसी ऑनलाइन हो जाएगी।
विज्ञापन

उसने कई लिंक भेजे और 10 रुपये का रिचार्ज भी कराया। इसके बाद उसके एक खाते से 46 हजार रुपये तो दूसरे खाते से 40 हजार रुपये कट गए। जो कि आरोपी ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। वहीं, दूसरे मामले में गांव कालरों निवासी प्रवेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जून को उसके खाते को फोन पे से जोड़कर पहले 5100 रुपये फिर 1900 रुपये निकाल लिए। उसके खाते से कुल सात हजार रुपये निकाले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें