करनाल। डेबिट कार्ड बदलकर दो शातिर युवकों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में जुंडला गेट निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह अपने पोते राघव के साथ मीरा घाटी पर पीएनबी के समीप एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। इस दौरान दो युवक एटीएम बूथ में पहले से ही खड़े थे। उसने पोते राधव को केनरा बैंक का डेबिट कार्ड दिया और उसने 1500 रुपये एटीएम से निकाले।
इस दौरान उन दोनों युवकों ने पिन कोड देख लिया और धोखे से डेबिट कार्ड बदल लिया। वह घर आ गए तो मोबाइल पर रुपये निकालने का मैसेज आया। आरोपियों ने अलग-अलग समय में उसके बैंक खाते से 51 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद