असंध। वार्ड नंबर चार स्थित दादा खेड़े के पास स्थित एक आटा चक्की और परचून की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर सात हजार रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि तीसरी बार उसकी दुकान में चोरी हुई है लेकिन अब तक कोई पकड़ा नहीं गया है।
सोहन लाल ने बताया कि आठ जून की रात उनके बेटे ने नौ बजे दुकान को बंद किया था। अगली सुबह दुकान खोली तो पीछे के लोहे के जाल को टूटा पाया। अंदर से 3,500 रुपये नकद, 5-6 चॉकलेट के डिब्बे, 5-6 बोतल (2 लीटर) कोल्ड ड्रिंक, 10-12 नहाने के साबुन और अन्य सामान चोरी हो चुके थे।
पीड़ित का कहना है कि उसने पहले भी दो चोरियों की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। थाना असंध पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद