फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दवा लेने गई युवती से नकदी, मोबाइल छीना

Mon, 18 Dec 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बूड़िया में दवा लेने गई युवती से सिमरन ढाबा के सामने बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पालिथीन झटक लिया। पालिथीन में 2700 रुपये, मोबाइल व आधार कार्ड था। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में दयालगढ़ गांव की फरिना ने बताया कि 14 दिसंबर को वह अपनी मां जरीना बेगम की दवा लेने के लिए बूड़िया गई थी। वह दवा लेकर वापस अपने गांव पैदल जा रही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह सिमरन ढाबा के सामने पहुंची तो एक बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। तीनों ने अपने चेहरे पर मफलर बांधा हुआ था।
बाइक सवारों ने उसके हाथ से पालिथीन छीन लिया। पालिथीन में उसका उसका छोटा पर्स था, जिसमें 2700 रुपये, उसकी मां की दवा, आधार कार्ड और मोबाइल था। एकदम से झटका लगने से वह जमीन पर गिर गई। इस पर बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां आ गए। लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें