चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर लिया। चोरों ने वीना नगर कैंप से जहां करीब एक लाख 90 हजार रुपये के सोने व चांदी के आभूषण व सामान चोरी कर लिया। वहीं, बैंक कॉलोनी में गैस सिलिंडर व पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
वीना नगर कैंप निवासी महावीर सिंह चौहान ने गांधीनगर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह नौ जुलाई को परिवार के साथ किसी काम से घर से बाहर गया था। जब वह शाम को लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से एक लैपटॉप, एलईडी, अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार तथा अन्य आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत एक लाख 90 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, बैंक कालोनी निवासी मंजू ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जुलाई की रात को चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुसे और एक गैस सिलिंडर व बरामद में टंगे उसके पति के कपड़ों में से 5000 रुपये चोरी कर ले गए। चोरी के समय उनका गेट बंद था और वह लोग घर के अंदर सो रहे थे। पुलिस ने चोरोें के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।