फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और लूट की वारदात का तीन साल बाद दर्ज हुआ मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। कुटेल गांव के एक मेडिकल स्टोर संचालक ने करीब तीन साल बाद अपने साथ हुई मारपीट व लूटपाट की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज से की है। मधुबन पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार 25 दिसंबर 2017 की रात करीब आठ बजे रमेश बाइक से घर लौट रहा था। भूसली के पास तीन-चार लोगों ने उसकी बाइक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी और मारपीट की। जिससे वह बेहोश हो गया। हमलावर सोने की अंगूठी और जेब से 36 हजार की नकदी ले गए। आरोपियों ने मोबाइल भी लूट लिया और बाइक की चाबी निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने रमेश के परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद परिजन उसे घरौंडा अस्पताल ले गए। जहां से करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। सप्ताहभर पहले आरोपी संदीप व रविंद्र के साथ शिकायतकर्ता के दो परिचित आरोपियों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों ने नशे में इस बात का खुलासा कर दिया। उन्होंने करीब तीन चार साल पहले भूसली के पास रमेश के साथ लूटपाट की थी। परिचितों ने इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को दी। जिसके बाद रमेश ने 18 अक्तूबर को गृहमंत्री को शिकायत लिखी। जिसके करीब डेढ़ माह बाद मधुबन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। विवेचना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गृहमंत्री कार्यालय के मार्फत कुटेल निवासी रमेश की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर बड़ौता निवासी संदीप व रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें