फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दहेज में 10 लाख मांगने और गर्भपात कराने का आरोप, पति पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बुटाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने कुरुक्षेत्र में ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर की मनाही के बावजूद उससे भारी काम करवाया गया, जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया। शिकायत में महिला ने सास, ससुर, पति, देवर और ननद समेत अन्य पर भी आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत की जांच और एसपी से अनुमति के बाद 14 अगस्त को पति अभिषेक निवासी मिर्जापुर तहसील थानेसर कुरुक्षेत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया। नीलोखेड़ी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 8 मार्च 2025 को अभिषेक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो कुछ समय बाद ही उसे कम दहेज लाने के ताने मिलने लगे। शिकायत के मुताबिक ससुर फतेह सिंह उर्फ कीटू, सास सुनीता, पति अभिषेक और देवर विकास उसके साथ दहेज को लेकर कथित तौर पर विवाद करते थे। महिला के मुताबिक उसके पिता ने मामले को सुलझाने के लिए मिर्जापुर में पंचायत कराने का प्रयास किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पति अभिषेक के मामा ने उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें