फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पराली जलाने के आरोप में पांच किसानों पर केस

Sat, 09 Nov 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा (करनाल)। प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी कस्बे में पराली के अवशेष जलाने की घटनाएं लगातार आ रही हैं। कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा किसानों पर जुर्माना करके के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को क्षेत्र के कई गांवों में सात एकड़ में पराली जलाए जाने पर पांच किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर जुर्माना करवाया गया।

जांच टीम के अनुसार मुंढो गढ़ी निवासी चंद्रपाल ने दो एकड़, बरसत निवासी सुरेश ने एक एकड़, घरौंडा निवासी जितेंद्र ने एक एकड़, शेखपुरा खालसा निवासी सोमबीर ने दो एकड़ व एक अन्य किसान ने अपनी एक एकड़ में धान की फसल काटने के बाद फसल अवशेषों में आग लगाई। सेटेलाइट के माध्यम से विभाग के अधिकारियों को सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर जाकर चिन्हित करते हुए सभी किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से किसानों को फसलों अवशेष न जलाने पर प्रति एकड़ एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। किसानों को फसल अवशेष की गांठें बनाकर बिकवाने का भी प्रावधान कर किया गया है। इसके बावजूद किसान अपने खेतों में पराली जला रहे हैं। इससे न सिर्फ खेतों की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है बल्कि प्रदूषण भी लगातार बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें