फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं उठान के लिए गाड़ी उपलब्ध नहीं कराने पर ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडियों में गेहूं का उठान नहीं होने से गेहूं की खरीद प्रभावित हुई और दो दिनों तक खरीद को रोकना पड़ा। इस पर उपायुक्त की कड़ी नाराजगी के बाद अब ठेकेदार के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। टेंडर की शर्त के अनुसार मंडियों में वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं कराने पर एडीसी के आदेश पर हैफेड जिला प्रबंधक सुरेश वैद ने वाहन ठेकेदार (ट्रांसपोर्टर) के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शिकायत में हैफेड के प्रबंधक ने बताया कि विजय कुमार ट्रासंपोर्टर को जुंडला मंडी के लिए गेहूं के उठान का ट्रांसपोर्ट का टेंडर आवंटित हुआ था। टेंडर की हिदायतों के अनुसार, ठेकेदार को मंडी में 40 ट्रक उपलब्ध करवाए जाने चाहिए थे, जिस बारे में हैफेड जिला कार्यालय ने ठेकेदार को 40 गाड़ियां मंडी से उठान के लिए उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे, परंतु ठेकेदार द्वारा शुक्रवार को भी एडीसी के आदेशों के बाद भी महज 26 गाड़ी ही उपलब्ध कराई गई। इस कारण मंडी से उठान कार्य बाधित हुआ। ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतने, टेंडर की शर्तों के मुताबिक 40 ट्रक मंडी में उपलब्ध न करवाने, टेंडर में दी गई ट्रकों की गलत सूची देने, सरकार के आदेशों का पालन न करने, खराब मौसम होने के बावजूद भी गेहूं उठान में तेजी न लाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि शनिवार को उपायुक्त ने कई अनाज मंडियों का निरीक्षण किया था, जिसमें गेहूं उठान न हो पाने के लिए सीधे तौर पर ठेकेदार को जिम्मेदार माना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें