माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जटपुरा गांव में शनिवार रात दो परिवारों के बीच रंजिश से हुई मारपीट और पुलिस पर पथराव करने वाले 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में बाकी लोगों की पहचान भी कर रहे हैं। जमीन विवाद में दो पक्षों में होली से ही तनातनी चल रही थी।
पहले भी दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं। शनिवार को फिर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के 20 से ज्यादा लोग आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया जिससे थाना प्रभारी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद रात को ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएसपी मुख्यालय नायब सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
इस झगड़े के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। रात को ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच गए थे। इ