फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगियों की देखभाल ही ईश्वर की सच्ची सेवा और धर्म : पीयूष मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में रविवार को श्री आत्ममनोहर बहुविशेषीय अस्पताल शुरू हो गया है। ये धर्मार्थ चिकित्सा सेवा के सिद्धांत पर संचालित किया जाएगा। श्री आत्ममनोहर जैन आराधना मंदिर के उपप्रवर्तक पीयूष मुनि महाराज ने कहा कि रोगी की सेवा ही ईश्वर की सेवा और सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने सभी को हर रोज कोई न कोई सेवा का कार्य जरूर करने का संकल्प दिलाया।
महाप्रभावी श्री घंटाकर्ण महावीर देव तीर्थ स्थान आराधना मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित सेवा संकल्प सद्भावना समारोह में आरएसएस सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उपप्रवर्तक पीयूष मुनि महाराज ने कहा कि जैन गुरुओं ने सत्य,अहिंसा ,शालीनता और सदाचार का उपदेश जनमानस को दिया। अनेक स्थानों पर डिस्पेंसरी, अस्पतालों और स्कूलों की स्थापना कर कल्याण के पथ पर अग्रसर किया।
विज्ञापन

आज डॉक्टर मोहन भागवत की प्रेरणा से ही यहां मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया है। जिसमें निजी अस्पतालों की अपेक्षा नाममात्र ही चिकित्सा शुल्क लिया जाएगा। प्रभु के मंगलमय आशीर्वाद से अन्य विधाएं भी यहां पर जुड़ती जाएंगी और क्षेत्र के ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। मरीजों की सेवा ही परमात्मा की सबसे बड़ी सेवा है। रोगी की सेवा को सबसे बड़ा धर्म कहा गया है। उदार हृदय वाले लोगों के लिए तो इस धरती पर प्रत्येक मानव ही नहीं बल्कि प्रत्येक प्राणी ही अपना है। इसलिए दूसरों को सुख पहुंचाकर जो आराम मिलता है। उसकी अनुभूति किसी अन्य माध्यम से नहीं हो सकती। सारे धर्म ग्रंथों का सार मर्म यही है कि दूसरों के दुख का निवारण करो, उनका दुख दूर करो क्योंकि अगर आपके पास शक्ति और सामर्थ्य हो तो आपका कर्तव्य है कि आप अपने सामाजिक जिम्मेदारियां का सामाजिक दायित्व निभाते हुए दूसरों को राहत पहुंचाने का काम करें।
इस मौके पर यज्ञ सम्राट त्रिपुरा पीठाधीश्वर स्वामी हरिओम, महामंडलेश्वर श्वामी धर्मदेव, उदासीन महंत स्वामी त्रिवेणीदास, महंत चेतन पुरी, दक्षिण काली पीठ के महंत वंशीपुरी सहित कई साधु संतों के अलावा सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, राम कुमार कश्यप, भाजपा प्रदेश महासचिव वेदपाल, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेयर रेणू बाला गुप्ता, अखिल भारतीय जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल जैन, श्री आत्म मनोहर जैन चैरिटेबल फाउंडेशन के पदाधिकारी, महा साध्वी मीणा, करुणा, प्रेक्षा, डॉ शिवा, सुचेता, प्रमिला, जागृति महाराज मौजूद रहीं। सर संघचालक डॉ.मोहन भागवत ने पीयूष मुनि महाराज को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



ये सुविधाएं शुरू हुई
इसमें सामान्य जांच, सर्जरी , बाल एवं स्त्री रोग , पीडीएट्रिक, डेंटल, दांत, आंख चिकित्सा, संपूर्ण खून एवं हार्मोन जांच, सिटी स्कैन, लैब, डिजिटल एक्सरे सहित अन्य सुविधाओं के साथ फिजियोथेरेपी सुविधा शुरू हो गई है। विशेषज्ञ मरीजों की चिकित्सा में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही शीघ्र ही ट्रामा सेंटर, एमआरआई, अनकोलॉजी (कैंसर उपचार), जांच, आयुष का एकीकृत अस्पताल भी शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें