फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एचएसवीपी के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के कार्यों को अब गति मिलेगी, क्योंकि पिछले पांच सालों के बाद हरियाणा सरकार ने करनाल में अधीक्षक अभियंता की स्थायी नियुक्ति कर दी है। जगदीश कुमार को यहां का अधीक्षक अभियंता बनाया गया है। जिससे अब करनाल के साथ-साथ कैथल, जगाधरी, कुरुक्षेत्र, अंबाला, शाहबाद, नारायण गढ़ और पानीपत आदि आठ जिलों के शहरी विकास कार्यों की बेहतर निगरानी हो सकेगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करनाल के अधीक्षक अभियंता का कार्यालय तो करनाल में वर्षों पहले खोल दिया गया था, लेकिन पिछले पांच सालों से यहां कोई भी अधीक्षक अभियंता स्थायी तौर पर नहीं भेजा गया। यहां के अधीक्षक अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार पंचकूला में ही किसी बड़े अधिकारी को सौंप दिया जाता था। परिणाम ये होता था कि अतिरिक्त कार्य संभालने वाले अधिकारी के पास न तो इतनी फुर्सत होती थी कि वह विकास कार्य का स्थलीय सत्यापन कर सके न ही विकास कार्य की गुणवत्ता देखने की निगरानी हो पाती थी। अक्सर करनाल सहित आठ जिलों के शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित कार्य लंबे समय तक लटके रहते थे। अब करनाल की स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं का कार्यभार एचएसवीपी को दे दिया गया है, इस कारण यहां की जिम्मेदारी और बढ़ गई थी। जिसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने अब एचएसवीपी के अधीक्षक अभियंता के तौर पर जगदीश कुमार को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता जगदीश कुमार ने यहां आकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी के जो भी कार्य उनके सर्किल क्षेत्र में चल रहे हैं, सभी को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाएगा। नए कार्य भी शुरू किए जाएंगे। विकास कार्यों की टाइमलाइन तय करके उन्हें निर्धारित समय में ही पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन


करनाल स्मार्ट सिटी का समय पूरा हो रहा है, इसलिए कई मह्त्वपूर्ण परियोजनाएं एचएसवीपी को सौंप दिए गए हैं। इनमें शहर के बीच प्रस्तावित टी-फ्लाईओवर, जिला नागरिक चिकित्सालय, कम्युनिटी सेंटर, ओल्ड एज होम आदि प्रमुख हैं। ये परियोजनाएं कई करोड़ रुपये की हैं, जो शहर के लिए खास तो हैं ही, मुख्यमंत्री की भी प्राथमिकता वाली परियोजनाएं हैं। इसी तरह की कई अन्य परियोजनाएं अन्य संबंधित जिलों की भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें