फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार की माैत

Wed, 01 Apr 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
असंध में राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए पर हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/असंध। राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए असंध-जींद मार्ग स्थित बाहरी-मूंड गांव के अड्डे के पास सोमवार रात को करीब 10 बजे ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार पोपड़ा गांव निवासी राहुल (18) की माैत हो गई। वह असंध में अपनी दुकान से घर जा रहे थे। टक्कर के बाद उनकी कार सड़क किनारे पेड़ से टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। असंध थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पोपड़ा गांव निवासी राहुल असंध में बजरंग मोटर्स नामक दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। सोमवार रात को वह दुकान पर आई कार में सवार होकर घर जा रहे थे। मूंड और बाहरी अड्डे के बीच सामने से तेज रफ्तार से आ रहे बजरी से भरे ट्रक से उनकी कार भिड़ गई। इसके बाद कार किनारे पेड़ से टकराई। इससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल राहुल को असंध के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पहुंची असंध थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


-

हादसे के बाद मालिक के पास गया फोन

बजरंग मोटर्स के मालिक प्रदीप ने बताया कि उनके पास एक स्विफ्ट कार डेंटिंग के लिए आई थी। वह दुकान में खड़ी थी। सोमवार को वह जल्दी चले गए थे। पीछे से दुकान में प्रदीप रह गया था। वह रात को अपने गांव पोपड़ा जाते वक्त उन्हें बिना बताए दुकान से कार ले गया। हादसे के बाद राहगीरों ने कार से कैथल जिले के रमाना गांव निवासी मालिक के पहचानपत्र पर मोबाइल नंबर देखकर काॅल की। कार मालिक को बताया कि उनकी कार हादसे का शिकार हो गई है। मालिक ने यकीन नहीं किया तो वीडियो बनाकर भेजी। बाद में उनसे बात की गई। इसके बाद परिजन को हादसे की सूचना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें