फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ करने से दुख होते दूर : पं. शेखर

Wed, 01 Apr 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
भगतसिंह चौक पर श्री सुन्दरकांड पाठ मे उपस्थित श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
तरावड़ी। भगत सिंह चौक एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित शेखर नंन की टीम ने पाठ का वाचन किया। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड का पाठ करने से घर में व्याप्त दुख-दरिद्रता दूर होती है, नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सुख-शांति और धन समृद्धि प्रवेश करती है। एसोसिएशन सदस्य सचिव जोगिंदर आहूजा ने बताया कि हर माह के अंतिम मंगलवार को नियमित सुंदरकांड का पाठ किया जाता है, जिसमें यह 11वां पाठ किया गया है। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें