फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ईंटों पर खड़ी कर दी कार, टायर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। थानाक्षेत्र के करनाली गेट के पास पार्किंग में खड़ी कार के चारों टायर रविवार रात चोर ले गए। हैरत की बात यह है कि शातिर कार के पहिए निकाल ले गए और कार ईंटों पर खड़ी कर दी। सुबह मालिक कार लेने पार्किंग में पहुंचा तो उसके टायर गायब थे।
विज्ञापन

कार मालिक विशाल सचदेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आई- 10 कार को शनिवार रात को करनाली गेट की पार्किंग में खड़ा किया था। करनाली गेट पार्किंग से रात के समय अज्ञात चोरों ने उनकी गाड़ी से टायर उतार लिए। जबकि वह रोजाना पहले की तरह गाड़ी करनाली गेट पार्किग में खड़ी करता है। पार्किंग से कार लेकर ऑफिस जाते है। सोमवार को गाड़ी के पहिए गायब और ईंटों पर खड़ी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें