फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता पर सीएम ने एसएचओ किया निलंबित, एक का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर थाने के एक एसआई को भी तबादला कर पलवल भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अक्सर मुख्यमंत्री से पुलिस कर्मियों द्वारा उचित व्यवहार नहीं किए जाने की शिकायत की जाती रही है, लेकिन जब सोमवार को भाजपाइयों व सरंपच ने मिलकर शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने सदर थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया। वहीं, सिटी थाने के एसएचओ का नारनौल और एक एसआई का तबादला पलवल करा दिया। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैठक में पुलिसकर्मियों की ओर से अभद्रता करने की बात रखी गई थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लोगों से सही व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।
वीरवार को नगला मेघा गांव में कुछ लोगों का गंजोगढ़ी के लोगों के साथ विवाद हो गया था। जब नगला के सरपंच सुधीर कुमार सदर थाने पहुंचे तो इसी दौरान गंजोगढ़ी का भी एक पक्ष शिकायत लेकर थाने आ गया। एसएचओ मनोज कुमार ने सरपंच सुधीर कुमार से मामले को लेकर बात की तो सरपंच ने इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। इसके बाद गांव नगला पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष गंजोगढ़ी के लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इसी बात को लेकर सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार भड़क गए और सरपंच के साथ अभद्रता की। जिसके बाद भाजपा मंडल कार्यकारिणी ने सांसद संजय भाटिया और विधायक हरविंद्र कल्याण के समक्ष मामले को रखा। जिसके बाद घरौंडा मंडल, बरसत मंडल और मोहिदीनपुर मंडल के अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एसएचओ के अभद्र व्यवहार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर थाना एसएचओ कमलदीप राणा पर भी कार्यकर्ताओं के साथ सही बर्ताव न करने और लोगों की शिकायत नहीं सुनने के आरोप लगे। जिसके कारण एसएचओ कमलदीप राणा का तबादला नारनौल किया गया। वहीं, एसआई महावीर का तबादला पलवल करने के आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने खुद भी इस कार्रवाई की जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें