अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित डीआरएम कार्यालय के निकट हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए: संवाद
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित कुलदीप नगर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते समय बुलेट को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार शाहपुर गांव निवासी चाचा जसवंत और भतीजे देवा सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। इस हादसे की भनक लगते ही शाहपुर गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे दोनों चाचा-भतीजा बाइक सवार सवार होकर कैंट तहसील में जा रहे थे। कुलदीप नगर हाईवे पर पहुंचे तो कार ने टक्कर मार दी थी। खून से लथपथ हालत में दोनों को कैंट नागरिक अस्पताल लाया गया था, प्राथमिकी उपचार के बाद बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया था रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया था। मृतक देवा सिंह खेतीबाड़ी करता था और वह दो भाई है। देवा सिंह शादीशुदा है और एक बेटा है।
देवा का एक भाई अमेरिका में है जबकि जसवंत के तीन बेटे हैं। चाचा-भतीजे की एक साथ मौत होने से शाहपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घर के दो चिराग एक साथ बुझने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों के शवों को कैंट नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित डीआरएम कार्यालय के निकट हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए: संवाद