फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार कारोबारी को निजी सुरक्षाकर्मी ने व्हाट्सएप पर दी जान से मारने की धमकी

Sat, 21 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मॉडल टाउन निवासी एवं करनाल मोटर्स के मालिक गुरहरमन सिंह बाली को उनके निजी सुरक्षाकर्मी ने व्हाट्सएप पर कॉल करके परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। कंपनी प्रबंधक ने आरोपी सुरक्षाकर्मी कुरुक्षेत्र के इशाकपुर निवासी प्रवीन कुमार को दी गई डेमो चार वापस लेकर बाइक दे दी थी। आरोप है कि इसी से वह रंजिश मान गया। 17 मार्च को कॉल करके डंकी के माध्यम से विदेश जाकर मरवाने की धमकी दी। शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शास्त्र अधिनियम और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
मॉडल टाउन निवासी गुरहरमन सिंह बाली ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका करनाल मोटर के नाम से मारुती सुजुकी का शोरूम करनाल व कुरुक्षेत्र में शोरूम है। उनके पास एक दिसंबर 2025 से कुरुक्षेत्र के इशाकपुर गांव निवासी प्रवीन कुमार बतौर सुरक्षाकर्मी नौकरी करता है। आरोपी के पास बंदूक का लाइसेंस है। शिकायतकर्ता 22 जनवरी, 2026 को अपने परिवार सहित विदेश चला गया था और विदेश जाने से पहले आरोपी प्रवीन को एक डेमो गाडी शोरूम व घर की देखभाल करने के लिए देकर गया था।
विज्ञापन

शोरूम के प्रबंधक ने किसी ग्राहक को गाड़ी दिखाने के लिए वापस ले ली और प्रवीन को बाइक दे दी। आरोप है कि इस पर कंपनी के प्रबंधक अश्वनी मेहता के साथ उसने अभद्रता भी की थी। इसकी शिकायत थाना शहर में दी हुई है। शिकायतकर्ता 10 फरवरी, 2026 को विदेश से वापस आया तो पता लगा कि आरोपी 5 फरवरी, 2026 से काम पर नहीं आ रहा है। आरोप है कि प्रवीन ने 17 मार्च, 2026 को शिकायतकर्ता के फोन पर व्हाट्सएप पर कॉल करके उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
सिविल थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

डॉक्टर के साथ जो हुआ...भुगतना होगा

आरोपी ने शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप कॉल पर कहा कि करनाल में एक बड़े अस्पताल के मालिक ने अपने ड्राइवर को तंग किया था, फिर चालक ने उस डॉक्टर का जो हश्र किया, ऐसा अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन

-
पूर्व में धमकी के बाद मिली थी सुरक्षा
गुरहरमन सिंह बाली ने बताया कि 29 अगस्त, 2024 को उसे एक इंटरनेशनल कॉल से भी जान से मारने की धमकी आई थी। इसको लेकर उन्होंने थाना शहर में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई थी। तब लगभग एक साल के लिए पुलिस सुरक्षा दी गई थी। पुलिस सुरक्षा समाप्त होने के बाद उन्होंने अपनी व संस्थान की सुरक्षा के लिए दिसंबर, 2025 को आरोपी प्रवीन कुमार को बतौर सुरक्षाकर्मी नौकरी पर रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें