फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराया ट्रक, पांच की मौत

Mon, 02 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना-समराला रोड पर रविवार दोपहर ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी हताहत हरियाणा के जिला करनाल के रहने वाले थे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करनाल के चौधरी कालोनी निवासी हरभजन सिंह अपने परिजनों के साथ अपने नवजात दोहते की खुशी मनाने जाइलो कार से नवांशहर जा रहे थे। उनके साथ उनके परिवार की रीना रानी, अनमोल, रानी, अमनदीप सिंह, करणदीप कौर, नवनीत कौर, प्रिंस और रविंदर सिंह भी थे। जब वे खन्ना से समराला रोड पर बनी बरधाला चौकी के पास के पास पहुंचे तो समराला की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

इससे रीना (36) निवासी अंबाला, रानी (50) निवासी दिल्ली, हरभजन सिंह (54), रीना के बेटे अनमोल सिंह (12) और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमनदीप (25), करणदीप कौर (16), नवनीत कौर (45), प्रिंस (26) और रविंदर (16) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक किसी ओर वाहन को क्रास कर रहा था। दूसरे वाहन को क्रास करने के दौरान ट्रक सामने से आ रही कार पर जा चढ़ा। क्रेन मंगाकर ट्रक को गाड़ी से नीचे उतारा गया। गाड़ी में आगे बैठे तीन लोगों को गाड़ी काट कर निकालना पड़ा। हादसे के करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

समराला थाने के एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि रविंदर सिंह के जीजा परमजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें