फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींडा ने पीएम मोदी को बताया मदारी

Sun, 01 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में चल रहे बड़बोल बयानबाजी के दौर में एक और नेता का नाम जुड़ गया है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश झींडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करतब करने वाला मदारी करार दिया। इतना ही नहीं यह भी कहा कि चाय बेचने वाले दस लाख रुपये का सूट नहीं पहनते। बयानबाजी को लेकर माहौल गर्म हो गया है और झींडा की यह वीडियो सोशल साइट्स पर भी वायरल हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल जगदीश झींडा सीएम सिटी करनाल में कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक नेता नहीं बल्कि एक मदारी है। उन्होंने कविता के माध्यम से अपनी बात पंजाबी में यूं कही, मोदी नेता नहीं मदारी है, इदी डुगडुगी बड़ी प्यारी है, उसने जनता की मत मारी है, उसकी खाली निकली पिटारी है। ये कविताई शब्द झींडा ने मंच से दो बार पढ़े और इस पर लोगों ने भी जमकर ठहाके लगाए।

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना गुहला चीका के एक पूर्व विधायक दिल्लूराम बाजीगर से कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि मोदी से अच्छा तो दिल्लूराम को पीएम बना दो. वो जरूर किसानों की बात सुनेगा। हालांकि, इस पर रणदीप सुरजेवाला ने झींडा को टोका और संयम से बोलने को कहा। उधर, झींडा की यह वीडियो सोशल साइटस पर वायरल हो गई है और इस बयानबाजी को लेकर झींडा की निंदा भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें