फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बिजली के 16 सब स्टेशनों की क्षमता बढी, अघोषित कट पर लगेगा अंकुश

Fri, 31 Oct 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जिले के 16 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई है। अधिकारियों का दावा है कि सुधार होने से लोगों को बिजली के अघोषित कट नहीं सताएंगे और न ही लाइन ट्रिप होगी। बिजली निगम ने अलग-अलग 33 केवी सब स्टेशनों की 10 एमवीए से लेकर 25 एमवीए तक क्षमता बढ़ाई है।
निगम प्रवक्ता ने बताया कि एक सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाने पर करीब 96 लाख रुपये खर्च आया है। इस सुधार में 20 एमवीए (मेगावोल्ट एम्पेयर) वाले स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 25 और 10 एमवीए वाले सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 20 की गई है। त्योहार के दौरान प्रतिदिन का बिजली खर्च 200 लाख यूनिट के पार पहुंच गया था। सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर बढ़ने वाले अतिरिक्त लोड को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सब स्टेशनों की बढ़ाई गई है क्षमता
सब स्टेशन पहले की क्षमता अब
33 केवी कुटेल 20 एमवीए 25 एमवीए
33 केवी कालरम 20 एमवीए 25 एमवीए
33 केवी मेडिकल यूर्निवसिटी कुटेल 10 एमवीए 20 एमवीए
33 केवी गढ़ी बरल 20 एमवीए 25 एमवीए
33 केवी रसूलपुर 20एमवीए 25 एमवीए
33 केवी सदरपुर 10 एमवीए 20 एमवीए
33 केवी बीबीपुर जाटान 10 एमवीए 20 एमवीए
33 केवी रिडल 20 एमवीए 25 एमवीए
33 केवी गुल्लरपुर 20.5 एमवीए 22एमवीए
33 केवी सौंकड़ा 20 एमवीए 25 एमवीए
33 केवी दधलाना 18 एमवीए 25 एमवीए
33 केवी तरावड़ी 28 एमवीए 30 एमवीए
33 केवी अरडाना 20 एमवीए 25 एमवीए
33 केवी बंदराला 10 एमवीए 20 एमवीए
33 केवी चौगावा 10 एमवीए 20 एमवीए


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 33 केवी सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने से उपभोक्ताओं को काफी लाभ होगा। इसके बाद काफी हद उपभोक्ताओं को बिजली के कटों से निजात मिलेगी। वहीं, बिजली लाइनों व ट्रांसफार्मरों पर लोड भी कम होगा।
- नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें