फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से टकराई इनोवा, चार की मौत

Thu, 06 Feb 2014 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-करनाल जीटी रोड पर खड़े टैंकर में तेज रफ्तार इनोवा जा घुसी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन


घायल को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं।

समाचार लिखे जाने तक हादसे के शिकार लोगों के परिजन कुरुक्षेत्र नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि, उन्हें घटना से अवगत करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के प्रीतम पुरा निवासी रविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, अमरीक सिंह, हरभजन सिंह और एक अन्य इनोवा में पंजाब के लिए निकले थे।

उनकी गाड़ी पिपली क्रास कर अंबाला की ओर बढ़ी ही थी कि जीटी रोड पर खानपुर कोलियां गांव के निकट जीटी रोड पर सड़क किनारे खडे़ एक कैंटर से जा घुसी।

इस हादसे के तुरंत बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जबकि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन


बाहर निकालने पर पता चला कि इनोवा में सवार लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह घायल है। लहूलुहान अवस्था में घायल को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल भेजा गया।

इनके पास से मिले कागजात से पुलिस ने इनकी शिनाख्त की। मृतकों में रविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, अमरीक सिंह और एक अन्य शामिल है, जबकि हरभजन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। नाजुक हालत के चलते हरभजन सिंह को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सुभाष राणा ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त लोग दिल्ली से पंजाब कहां और किस काम से जा रहे थे, इस बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा। दूसरी ओर, कैंटर चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें