संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर बलड़ी बाईपास के पास तेल के ड्रमों से भरा कैंटर एक ट्राले से टकरा गया। हादस में कैंटर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और कैंटर के ड्रमों में भरा तेल सड़क पर फैल गया। कैंटर का ड्राइवर भी घायल हो गया और हेल्पर को भी कुछ चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि अचानक बस चालक ने साइड दबा दी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगालैंड से लुधियाना जा रहा था कैंटर में सवार हेल्पर कुलदीप ने बताया कि वे नागालैंड से लुधियाना जा रहे थे। करनाल पहुंचते ही अचानक एक बस चालक ने साइड दबा दी। इससे हमें भी कट लेना पड़ा और सामने एक ट्राला खड़ा था।
कैंटर ट्राले से जा टकराया और हादसा हो गया। इससे कैंटर आगे से क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन हमारी किस्मत अच्छी थी कि वह और चालक दोनों सुरक्षित बच गए। चालक को डॉक्टर के पास भेजा गया है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे करवाया।