फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में दौड़े कैडेट्स, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ और भ्रष्टाचार मुक्त करने का प्रण

Thu, 31 Oct 2019 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
विज्ञापन
Punjab - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 करनाल में आज सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मानया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने आज के दिन के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान विद्यार्थियों, एनसीसी एयर विंग कैडेट्स, एनसीसी आर्मी विंग कैडेट्स और स्टाफ के सदस्यों आदि सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

विज्ञापन


फिर डॉ. रेखा शर्मा ने राष्ट्रीय सदभावना दौड़ को हरी झड़ी दिखाई। जिसमें सभी विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स ने बड़े जोश के साथ भाग लिया। पूरा कार्यक्रम एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल व लेफ्टिनेंट प्रवीण कौशिक की देख रेख में सम्पन्न हुआ।

दौड़ के अंत मे प्रोफेसर डॉ. राजेश रांझा द्वारा सभी को भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ दिलवाई गयी। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. रंजीत सिंह, डॉ परवीन वत्स, डॉ रूप लाल, डॉ राम धन, डॉ.जे एस छिल्लर, डॉ सुषमा, डॉ मनीषा, डॉ रेखा जांगड़ा ने विशेष रूप से सहभागिता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें