फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोगों की जांच के लिए शिविर 17 से, 100 दिन चलेगा अभियान

Fri, 12 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। एनसीडी विभाग की ओर से 17 से 25 दिसंबर तक गैर संचारी रोगों की जांच को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान राष्ट्रीय सेवा पखवाड़े के तहत चलाया जा रहा है। 100 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में एनसीडी विभाग की ओर से 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों में मधुमेह (शुगर) और रक्तचाप (बीपी) की स्क्रीनिंग होगी। अभी इसके लिए एनसीडी विभाग माइक्रो प्लानिंग तैयार कर रहा है, जिसके आधार पर रोजाना शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर जिले के सभी सिविल अस्पतालों सहित सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान केंद्रों पर लगाए जाएंगे। ताकि ग्रामीण स्तर पर भी लोगों की जांच को पूरा किया जा सके।
इस अभियान के तहत सिर्फ बीपी, शुगर ही नहीं बल्कि टीबी, कुष्ठ रोग, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों की भी जांच करवाई जाएगी।
अस्पताल आने वाले मरीज भी होंगे शामिल
अभियान के अंतर्गत सिर्फ फील्ड में ही कैंप नहीं लगेंगे, बल्कि नागरिक अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों की भी मुफ्त स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए अस्पतालों में अलग से काउंटर बनाए जाएंगे, जहां प्रतिदिन जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा का कहना है कि अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों की जांच कर उनके स्वास्थ्य की सही स्थिति का आकलन करना है। यदि रोग शुरुआती स्तर पर पकड़ में आ जाए, तो समय रहते इलाज शुरू करना आसान हो जाएगा। अभी किस गांव में कब शिविर लगना है, इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। तीन टीम निर्धारित की गई हैं जो जिला स्तर, सीएचसी और पीएचसी स्तर पर निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें