संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ और स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नामांकन अभियान की शुरुआत की। यह अभियान जिला प्रधान रामफल दयोहरा के नेतृत्व और जिला सचिव अमरनाथ किठानिया के संचालन में शुरू किया गया।
अभियान में टीमों का गठन कर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भेजा गया। राज्य महासचिव रामपाल शर्मा और जिला संगठन सचिव सुरेश द्रविड़ ने बताया कि पहले दिन ककौत, पिलनी और पाई गांवों के स्कूलों में पहुंचकर अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) प्रमोद कुमार ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सुरेश कौशिक, उप अधीक्षक नरेश शर्मा, हितेंद्र कुमार तथा सहायक प्रवीन थरेजा मौजूद रहे। शिक्षक नेताओं ने अभिभावकों से सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती, सोनिया, मोनू देवी सहित ब्लॉक प्रधान व सचिव कृष्ण आर्य, नारायण दत्त, राजकुमार कश्यप, महावीर अटवाल, रामभगत मौजूद रहे।