फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गणित के फार्मूलों को सरल बनाएंगी पहेलियां

Sat, 04 Apr 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सरकारी स्कूलों में अब गणित जैसे कठिन विषय को आसान और रोचक बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है। कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में पजल कार्नर बनाए जाएंगे, जहां वे मनोरंजक तरीके से गणित के सवाल हल करेंगे। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में विशेष रूप से गणितीय पहेलियां प्रदर्शित की जाएंगी। विद्यार्थी इन पहेलियों को स्वयं हल करेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और विषय के प्रति रुचि विकसित होगी।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खेल-खेल में सीखने से बच्चे कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाते हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच और समस्या समाधान क्षमता का विकास करना है। शिक्षक इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और इस काम में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि इस गतिविधि से विद्यार्थियों के मन से गणित का डर दूर होगा और वे विषय को समझने के साथ-साथ उसमें रुचि भी लेने लगेंगे। इससे उनकी तार्किक क्षमता विकसित होगी और वे
विज्ञापन


जीवन की समस्याओं से बेहतर तरीके से निपट सकेंगे। उन्होंने सभी स्कूल मुखियाओं से प्रत्येक शनिवार को यह गतिविधि अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा है।

प्रतियोगिताओं से बढ़ेगी रुचि और रचनात्मकता

जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार ने बताया कि पजल कार्नर के अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें गणितीय मेहंदी और रंगोली, क्विज, प्रदर्शनी, स्वयं गणितीय आकृतियां बनाना, सुडोकू, गणित तंबोला, गणितज्ञों की जीवनी पर आधारित नाटक व फिल्म, गणित पर कविताएं, कश्मीरी अमृत पजल, पेंटिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता शामिल होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सीखने का नया और रोचक अनुभव मिलेगा, जिससे गणित विषय उनके लिए बोझ नहीं, बल्कि एक दिलचस्प चुनौती बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें