फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाधा कोर्स रेसिंग में पानीपत सदन के कैडेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे प्रथम

Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में शनिवार को कैडेटों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और आत्मविश्वास को परखने के लिए वार्षिक बाधा कोर्स रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पानीपत सदन के कैडेट प्रथम स्थान पर रहे। कुरुक्षेत्र सदन द्वितीय, चिलियनवाला सदन तृतीय और थानेश्वर सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह ने ध्वज फहराकर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता वीरता का प्रतीक है जो युवाओं को अनुशासन और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करती है। बाधा कोर्स रेसिंग में धावक को दौड़ने, चढ़ने, कूदने, रेंगने और संतुलन बनाने जैसी शारीरिक बाधाओं की एक शृंखला को पार करना होता है। ये प्रतियोगिताएं आमतौर पर समय के अनुसार आयोजित की जाती हैं। इनके लिए गति, सहनशक्ति, शक्ति और ताकत की आवश्यकता होती है। प्रतियोगिता में कुल 16 अवरोधों को पार करते हुए प्रतिभागियों को निर्धारित समय सीमा में समाप्त लाइन तक पहुंचना था। इन अवरोधों में जंपिंग वॉल, बैलेंस बीम, टायर क्रॉल, नेट क्लाइंबिंग, मंकी रोप, वर्टिकल रोप और वॉल जंप जैसे चुनौतीपूर्ण चरण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कार्यकारी प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह ने कहा कि सैनिक जीवन में शारीरिक दक्षता के साथ मानसिक दृढ़ता भी आवश्यक है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अनुशासन और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करती हैं। विद्यालय के समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों, प्रशिक्षकों और कैडेटों की उपस्थिति में प्रतियोगिता उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान ने सभी का धन्यवाद किया। प्रतियोगिता संयोजक भास्कर शुक्ला ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें