संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना 2025-26 के तहत छात्रवृत्ति मिलेगी। पात्र विद्यार्थियों को उनके अंकों और श्रेणी के आधार पर आठ से 12 हजार तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित यह योजना अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग ए और बी, विमुक्त घुमंतु, टपरीवास और सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए है। आवेदन के लिए अंकतालिका, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, बैंक पासबुक और चार लाख रुपये से कम आय का प्रमाणपत्र आवश्यक रहेगा।
उन्हाेंने बताया कि छात्रवृत्ति का लाभ उन पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा जो हरियाणा के निवासी हों और पारिवारिक वार्षिक आय चार लाख से कम हो। साथ ही एससी और बीसी वर्ग ए व बी श्रेणी में आते हों, विमुक्त घुमंतु और सामान्य वर्ग के छात्र हों।
- शहरी और ग्रामीण क्षेत्र अनुसार छात्रवृत्ति राशि
वर्ग कक्षा शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र छात्रवृत्ति राशि
अनुसूचित जाति 10वीं 70% 60% 8,000
अनुसूचित जाति 12वीं 75% 70% 10,000
अनुसूचित जाति स्नातक 65% 60% 12,000
पिछड़ा वर्ग ए 10वीं 70% 60% 8,000
पिछड़ा वर्ग बी 10वीं 80% 75% 8,000
सामान्य वर्ग 10वीं 80% 75% 8,000