करनाल। सेक्टर-पांच में स्थित नंबर-दो हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल की यूनिट की ओर से अखिल भारतीय वायु सेना कैंप में पदक और ट्रॉफी जीत कर लौटे एनसीसी एयर विंग कैडेट्स का जोरदार स्वागत किया गया।
यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन डीजी नायर ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ निदेशालय के 38 एनसीसी एयर विंग कैडेट्स की टीम ने अखिल भारतीय वायु सेना कैंप बेंगलुरु में भाग लिया। इस 38 सदस्यों की टीम में एनसीसी एयर विंग स्क्वाड्रन करनाल के सात कैडेट्स थे और एयर विंग यूनिट करनाल के ही एएनओ फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल इस पंजाब डायरेक्टरेट टीम के कंटिंजेंट इंचार्ज और गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर रूबी यादव डिप्टी कंटिंजेंट इंचार्ज रही और कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए लाइन एरिया की ट्रॉफी अपने नाम की और ऐरो मॉडलिंग में स्वर्ण व रजत पदक जीते।
कंटिंजेंट इंचार्ज एएनओ फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार दुग्गल ने बताया कि एआईवीएससी-2023 कैंप जोकि 23 सितंबर से चार अक्तूबर तक एयरफोर्स स्टेशन ईटीआई बेंगलुरु में आयोजित हुआ था। जिसमें नंबर 02 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल की कैडेट कैडेट चेतना शर्मा और कैडेट निधि ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टेटिक मॉडल एयरो मॉडलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर ना सिर्फ पंजाब डायरेक्टरेट का नाम ऊंचा किया बल्कि हरियाणा प्रदेश और करनाल जिले का मान सम्मान बढ़ाया है ओर नंबर 2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन करनाल के ही कैडेट गोविंद और कैडेट ओंकार की टीम ने रेडियो पॉवर ऐरोमॉडलिंग में रजत जीत कर प्रदेश का गौरव बढाया। यूनिट की कैडेट हिमांशी ने फ्लाइंग, कैडेट हर्ष और कुनाल पंजाब डायरेक्टरेट की ड्रिल टीम का हिस्सा रहे और गार्ड ऑफ ऑनर में भाग लिया। इस मौके पर एएनओ फ्लाइट लेफ्टिनेंट डॉ. पवन शर्मा, जेडब्ल्यूओ डीके सिंह, एरोमोड़ेलिंग इंस्ट्रक्टर जगदीप कपिल, ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर एन शर्मा, संजीव, कमलेश यादव, कैडेट सौरभ, अजेता, सौरभ दहिया, जोगिंद्र व शशि मौजूद रहे।