तरावड़ी। तरावड़ी अनाज मंडी में वीरवार को कृषि मार्केटिंग बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी मुकेश आहुजा अचानक अनाज मंडी में पहुंचे। उनके औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही मार्केट कमेटी के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए। आहुजा ने मंडी परिसर का दौरा कर धान की आवक, खरीद व्यवस्था और किसानों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा से धान खरीद प्रक्रिया की जानकारी मांगी और कर्मचारियों से भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की फसल की खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनका पूरा दाम समय पर मिले और किसी भी किसान को परेशानी न उठानी पड़े, यह मंडी प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुकेश आहुजा ने मंडी में मौजूद किसानों से भी सीधा संवाद किया। किसानों ने अपनी समस्याएं और अनुभव उनके समक्ष रखे। मंडी एसोसिएशन से जुड़े अनिल चौधरी और राइस मिलर एसोसिएशन के महासचिव राकेश हंस भी उपस्थित रहे। संवाद