फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर पति ने दी जान, सदमे में आई पत्नी ने भी उठा लिया खौफनाक कदम

Sun, 16 Feb 2020 01:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गांव घीड़ निवासी एक व्यक्ति ने कैथल रेलवे पुल के समीप ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक ने अपनी चार सालियों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने सालियों पर झूठा मामला दर्ज कराने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर घर पर उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चारों सालियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


जीआरपी ताराचंद ने बताया कि गांव घीड़ निवासी 34 वर्षीय विपिन ने सुबह कैथल रेलवे पुल के समीप ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उससे एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने अपनी साली ममता, रक्षा, सुमन, नीलम पर आरोप लगाया कि वह उसे झूठे केस में फंसाने के लिये परेशान करती हैं।

दूसरी ओर पति की मौत की खबर सुनने के बाद सदमे में आयी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जाने देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतक के भाई मनीष की शिकायत पर चारों सालियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें