फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में 41 प्रतिशत मतदान, जिला परिषद वार्ड-10 से पाल सिंह विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव में 41 प्रतिशत मतदान, जिला परिषद वार्ड-10 से पाल सिंह विजयी
विज्ञापन

करनाल। जिले में रविवार को पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। जिला परिषद वार्ड नंबर-10, इंद्री उपमंडल के गांव सरवन माजरा व कुंजपुरा में सरपंच पद, असंध उपमंडल के गांव रिसालवा में सरपंच पद तथा चिड़ाव खंड के गांव औंगध में पंच पद के लिए मतदान कराया गया। जिला परिषद वार्ड-10 से पाल सिंह ने 384 वोटों से जीत दर्ज की, जबकि सरवन माजरा में अन्नु रानी और रिसालवा में मीना कुमारी सरपंच चुनी गईं। औंगध गांव में पंच पद पर रेणु देवी विजयी रहीं।
उपचुनाव के लिए प्रशासन की ओर से कुल 53 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 41 मतदान केंद्र केवल जिला परिषद वार्ड नंबर-10 के लिए स्थापित किए गए। इस वार्ड में कुल 35 हजार 455 मतदाताओं में से 14 हजार 656 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 41.34 रहा। मतदान संपन्न होने के बाद पंचायत भवन सभागार में मतगणना की गई और मौके पर ही परिणाम घोषित कर दिए गए। पाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 384 मतों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

इसी प्रकार इंद्री खंड के गांव सरवन माजरा में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में अन्नु रानी ने 676 वोट हासिल कर 538 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। वहीं असंध खंड के गांव रिसालवा में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में मीना कुमारी ने 349 मत प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की। चिड़ाव खंड के गांव औंगध के वार्ड नंबर-11 में पंच पद के उपचुनाव में रेणु देवी ने 43 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
ग्राम पंचायत कुंजपुरा में सरपंच पद के लिए तीन महिला प्रत्याशी मैदान में थीं, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के चलते मतदान के बाद मतगणना नहीं करवाई गई। इस कारण वहां परिणाम लंबित है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजराणिया के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कुंजपुरा, चिड़ाव और दादूपुर सहित कई केंद्रों का दौरा किया। डीसी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुए। इस दौरान एडीसी डॉ. राहुल रईया, एसीयूटी सोहम शैलेन्द्र, डीडीपीओ कंचनलता और बीडीपीओ मोनिका भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें