फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वुशू प्रतियोगिता में मधुबन ने जीते 12 स्वर्ण और 8 रजत

Thu, 09 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन ने हरियाणा पुलिस अकादमी स्थित वाछेर स्टेडियम में 5 और 6 अक्तूबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। वुशू प्रतियोगिता में मधुबन की टीम ने 12 स्वर्ण और 8 रजत पदक अपने नाम किए। इस प्रतियोगिता में करीब 1000 खिलाड़ियों ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्विमिंग में 11वीं कक्षा की शिक्षा ने विभिन्न मुकाबलों में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। हॉकी में आयु वर्ग-14 और आयु वर्ग-17 की महिला व पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें