फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैथल व यमुनानगर के लिए बढ़ेगी बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कैथल और यमुनानगर के लिए करनाल से सीधी बस सेवा में इजाफा होगा। रोडवेज के बेड़े में किलोमीटर स्कीम के तहत पांच नई बसें शामिल होंगी। विभाग की ओर से इन बसों को कैथल व यमुनानगर मार्ग पर चलाया जाएगा।
इसके लिए योजना बनाई जा रही है। साथ ही समयसारिणी में भी फेरबदल किया जाएगा। इससे दोनों मार्गों पर हर 20 मिनट बाद की बस सुविधा हो जाएगी। अभी यमुनानगर के लिए हर 35 मिनट बाद तो कैथल के लिए 25 मिनट बाद बस सुविधा है।
विज्ञापन

करनाल रोडवेज के बेड़े में कुल 178 बसें हैं। इनमें किलोमीटर स्कीम की 23 बसें अभी चल रही हैं। 13 बसों का संचालन करनाल के पुराने बस अड्डे से हो रहा है, जबकि 10 बसों का संचालन असंध के सब डिपो से किया जा रहा है। अभी इन बसों को दिल्ली, चंडीगढ़ के अलावा अन्य मार्गों पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि यमुनानगर और कैथल के मार्ग पर सवारियां ज्यादा हैं, इसलिए इन दोनों मार्गों पर नई आने वाली बसों को सबसे पहले चलाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें