फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल रोड पर बस और ट्रक में टक्कर

Sat, 01 Mar 2014 12:30 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कैथल रोड पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो की बस और एक माजदा ट्रक में टक्कर हो गई,  जिससे बस चालक समेत 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में दो लोग गंभीर हैं। बताया जा रहा है बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और टक्कर हो गई। सभी घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज के ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिलाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस (एचआर-64-7635) कैथल से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कैथल रोड पर जेल के पास विपरीत दिशा में जा रहे माजदा और बस में टक्कर हो गई। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बस चालक बलवान सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे करनाल जेल के पास दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


विपरीत दिशा से एक ट्रक और माजदा उनकी बस को ओवरटेक कर रहे थे। इसी बीच बस भी पुलिया के ऊपर चढ़ी तो बस उन्होंने गाडी नियंत्रण में करने के लिए ब्रेक लगाए। लेकिन बारिश के कारण बस स्लिप कर विपरीत दिशा में चली गई और टक्कर हो गई। थाना सदर पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

ये हैं घायल
दुर्घटना में कैथल निवासी बस चालक बलवान सिंह, गांव खुडाना शहरपुर निवासी ईश्वर, टयोंठा के ठाठ सिंह, मुनीष, गोविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार,  रिशीपाल (पूंडरी), उमेश कुमार (पूंडरी) और मनीष (सभी कैथल निवासी), पटियाला निवासी राजकुमार और चिढाव (करनाल) निवासी प्रवीन कुमार, समेत 11 लोगों को चोट आई हैं।

बस चालक बलवान सिंह और बस में सवार गोविंद कुमार को गंभीर चोट आने के कारण उन्हें ट्रॉमा में उपचार के लिए भर्ती किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक  उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें