फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में बनाए गए बर्न वार्ड

Sun, 19 Oct 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान घायल होने वाले लोगों को तत्काल इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में बर्न वार्ड बनाए गए हैं।
जिला नागरिक अस्पताल से फोरेंसिक एक्सपर्ट व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर और पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में दो मेडिकल ऑफिसर और 7-8 विशेषज्ञों की व नर्सिंग स्टाफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई हैं। वार्ड में छह बेड की सुविधा उपलब्धता कराई गई है। साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है ताकि त्योहार के दौरान आने वाले आपातकालीन मामलों में किसी भी मरीज को देरी का सामना न करना पड़े। जलने और आंखों की चोट के मामलों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमएस डॉ. निवेश अग्रवाल का कहना है कि अस्पताल में सभी वार्ड तैयार है। सभी डॉक्टर ऑन ड्यूटी रहेंगे ताकि मरीजों आपात में आने वाले मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें