फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी बैंक में सेंधमारी कर चोरों ने स्ट्रांग रूम तोड़ने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शनिवार की रात चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने बैंक में अंदर पासबुक प्रिंट मशीन को तोड़ डाला और फिर काफी समय तक चोर बैंक को खंगालते रहे। इस दौरान स्ट्रांग रूम को भी खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। शाखा प्रबंधक की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करनाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की दीवार के साथ लगती सीढ़ियों से शनिवार की रात चोर दीवार में छेद करने बैंक के अंदर दाखिल हो गये। इसके बाद छत से नीचे लगे फाइबर को तोड़कर चोर बैंक में उतर गए। शाखा प्रबंधक नरेन्द्र कुमार ने बताया कि चोरों ने पहले बैंक लॉकर की चाबियां ढूंढने का प्रयास किया, जब वे नहीं मिली तो उन्होंने उसे दूसरे तरीके से खोलने का भी प्रयास किया। चोरों ने स्ट्रांग रूम को तोड़ने के लिए काफी मशक्कत की है, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद चोरों ने स्ट्रांग रूम के बाहर जमीन में एक गड्डा खोदा, ताकि अंदर घुस सके, लेकिन कामयाब नहीं हुए। शाखा प्रबंधक के अनुसार बैंक के उच्चाधिकारी और सुरक्षा अफसर मौके पर पहुंचे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है कि कितना नुकसान हुआ है और क्या गायब हुआ है। इससे पहले रविवार की सुबह बिल्डिंग के मालिक ने सेंधमारी की सूचना बैंक कर्मचारियों को दी और बाद में मौके पर पहुंचे बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थाना प्रभारी जगबीर सिंह मौके पर पंहुचे और मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को ट्रेस करने के लिए शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा।
सीसीटीवी में नजर आ रहे दो नकाबपोश
शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में दो नकाबपोश बदमाश नजर आ रहे हैं, जो बड़े ही आराम से बैंक में बिना किसी डर के सेंधमारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बदमाशों के चेहरे पहचान में नहीं आ रहे हैं। पुलिस को यह फुटेज सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें