फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध रूप से बनाए गए 8 मकानों पर विरोध के बीच चला बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध रूप से बनाए गए 8 मकानों पर विरोध के बीच चला बुलडोजर - फोटो : अवैध रूप से बनाए गए 8 मकानों पर विरोध के बीच चला बुलडोजर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की टीम ने बुधवार को बुढाखेड़ा स्थित दनियालपुर ड्रेन और प्रीतमपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से बने आठ मकान ढहा दिए। वर्षों से कब्जाधारी नगर निगम की इस जमीन पर न सिर्फ बाड़े और शेड डालकर रह रहे थे बल्कि पक्के मकान और चहारदीवारी तक बना ली थी।
हाईकोर्ट के आदेश पर निगमायुक्त ने यह कार्रवाई कराई। निगम की प्रवर्तन शाखा ने जेसीबी की मदद से निर्माण तोड़े। ये जमीन करीब 14 कनाल है जिस पर 22 लोगों ने कब्जा किया है। इस जमीन को खाली कराने के बाद यहां ड्रेन बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध कर बाधा डालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके से हटा दिया। इसके बाद कार्रवाई को रुकवाने के लिए कुछ लोग अपने मकान के अंदर घुस गए तो कुछ छत पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें घरों से बाहर निकाला। इसके बाद मकान ढहाए गए। इसके बाद जेसीबी ने मकानों के साथ बिजली के खंभे और तारें भी तोड़ दी। जिस एरिया में शॉर्ट सर्किट होने से लोगों के बिजली उपकरण तक खराब हो गए। कार्रवाई के दौरान एक बिजली की तार जेसीबी पर गिर गई। जेसीबी चालक ने कूद कर जान बचाई। उसे थोड़ी चोटें आईं। जिसे बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई को रुकवाते हुए पहले बिजली के खंभों को सही करवाने की मांग की। बढ़ते विरोध को देखते हुए निगम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। वहीं, निगम आयुक्त ने कहा कि कब्जाधारी अपने कब्जे को खुद हटाएं वरना निगम इन पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन

कई बार दिए थे नोटिस ः निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि दनियालपुर ड्रेन और प्रीतमपुरा में कुछ लोगों ने निगम की जमीन पर अवैध कब्जा जमा रखा था। उन्हें कब्जा हटाने के लिए पांच-पांच बार नोटिस भेजे गए लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और अदालत ने कब्जा मुक्त कराने के आदेश जारी किए, जिसके बाद कार्रवाई की निगरानी उप निगम आयुक्त अभय सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाकर की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार राम कुमार, कानूनगो सुरेश कुमार, पटवारी ईश्वर सिंह निगम की भूमि शाखा की टीम और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें