फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च नहीं हो पाया डी प्लान के तहत मिला करोड़ों का बजट

Tue, 04 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
बजट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सीएम सिटी का योजना विभाग जिला योजना स्कीम के तहत आए करोड़ों रुपये के बजट को काफी कोशिशों के बाद भी खर्च नहीं कर पाया। जिसके कारण नये वित्त वर्ष में बचा हुआ सारा पैसा वापस हो गया। यह पैसा डी प्लान के तहत जिले के विकास कार्यों में खर्च करना था। जिला योजना स्कीम के तहत जिले को वित्त वर्ष 2016-17 में सामान्य और एससी-एसटी के मदों में 1187.54 लाख रुपये मिले थे। जिन्हें डी प्लान के तहत सामुदायिक केंद्र, स्कूल, आंगनबाड़ी, गली निर्माण, श्मशान घाट जैसी जगहों के विकास कार्यों पर खर्च करना था। योजना विभाग ने जिले में कई विकास कार्य करवाए भी, लेकिन 31 मार्च तक वह 990.81 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाया।
विज्ञापन


जिस कारण शहर के विकास के लिए आया 196.244 लाख रुपये सरकार के पास वापस चला गया। इस पैसे के वापस जाना जहां जिले के लिए नुकसान दायक माना जा रहा है, वहीं इस वित्त वर्ष में मिलने वाले बजट में भी कटौती हो सकती है। हालांकि बजट को बचाने के लिए योजना विभाग के अधिकारियों ने आखिरी मिनटों तक पूरी कोशिश की थी। 31 मार्च को देर रात तक काम कर योजनाओं की फाइलों को अप्रूव कराकर अधिकारियों ने करीब एक दिन में ही करीब 1.25 करोड़ रुपये के बिल पास कराए थे। योजना विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के विकास के लिए काफी कार्य हुए। जो भी कार्य अप्रूव हुए उसको तत्काल पूरा किया गया, लेकिन कई दिक्कतों के कारण बजट पूरी तरह खर्च नहीं हो पाया और वापस चला गया। उम्मीद है कि इस बार लैप्स हुआ बजट भी वापस जुड़ कर मिलेगा। वहीं जिला योजना अधिकारी संगीता मेहता ने कहा कि, बजट को बचाने के लिए हमने काफी मेहनत की, कुछ कारणों से बजट वापस चला गया, अब 15 अप्रैल तक नया बजट आएगा, उसके बाद ही कह सकूंगी कि वापस गया बजट मिला या पूरी तरह लैप्स हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें