फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बीएसएफ जवान के परिवार पर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, महिला के कपड़े फाड़ने और जेवरात ले जाने का आरोप
विज्ञापन

- बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। भुसली गांव में दबंगों ने बीएसएफ जवान के घर में घुसकर परिजनों पर धारदार हथियार और लाठियों से हमला कर दिया। बीएसएफ जवान अगरतला में तैनात है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़े और गहने भी छीनकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। हमले में घायल हुए तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान संजीव अगरतला में ड्यूटी पर है। उसका परिवार मधुबन थानाक्षेत्र के गांव भुसली में रहता है। बीएसएफ जवान की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को पहले बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसे बातचीत के बाद निपटा दिया गया था। लेकिन बाद में गांव के ही कुछ दबंग रंजिश के चलते घर में घुस गए और उसके परिवार के लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बेटे को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। बीच-बचाव में आई महिलाओं को भी पीट दिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़े और सोने के आभूषण भी ले गए। इस मामले में गांव के सागर, रितिक, सौरभ, बबलू, आज़ाद, राहुल और रवि के अलावा कुछ अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस से पीड़ित महिला रोती हुई बोली कि गांव के दबंग लोग उसके और बेटे की हत्या करा सकते हैं। महिला ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। - विनोद कुमार, एसएचओ मधुबन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें